WhatsApp Icon

मृतक माफिया खान मुबारक गैंग के दो सक्रिय एचएस बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर पुलिस ने मृतक माफिया खान मुबारक गैंग के सक्रिय दो बदमाशों पर शिंकजा कसने के काम किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व चाकू बरामद करने के दावा किया गया है। दोनों हिस्ट्रीशीटर बदमाशों में एक के खिलाफ जिला बदर की भी कार्यवाही हुई थी।


पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चालये ज रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय के निर्देश व सीओ टांडा शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत हंसवर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मृतक माफिया खान मुबारक गैंग का सक्रिय सदस्य व जिला बदर प्रयास कुमार पुत्र रामनाथ निवासी मेढ़ी सुलेमपुर को एसआई उमाशंकर मिश्र ने सिपाहियों की मदद स्व बरही अदिलपुर मोड़ से अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हंसवर पुलिस द्वारा दूसरी सफलता मृतक माफिया खान मुबारक गैंग के सक्रिय सदस्य हिस्ट्रीशीटर इंदल पुत्र शिवदास निवासी नारायणपुर प्रीतमपुर को अवैध तमंचा व ज़िंदा कारतूस के साथ एसआई सुनील दत्त ने मुखबिर व सिपाहियों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त हंसवर थानाक्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अपराधी थे तथा मृतक माफिया कहना मुबारक गैंग के सक्रिय सदस्य भी थे जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने में हंसवर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.