WhatsApp Icon

पैगम्बर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने से आक्रोश – डीजीपी कार्यालय घेराव की चेतवानी

Sharing Is Caring:

धर्म का चोला पहन कर ज़हर फैलाने वाले को तत्काल करें गिरफ्तार नहीं तो होगा प्रदर्शन : मुराद अली

अम्बेडकरनगर: ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन के जिलाध्यक्ष मुराद अली के नेतृत्व में पुलिस कप्तान को संबोधित 06 सूत्रीय ज्ञापन देते हुए यति नरसिंहानंद सरस्वती को तत्काल गिरफ़्तार कर कठोर कार्यवाही करने की मांग किया।


बताते चलेंकि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित शिव शक्ति धाम डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती का एक वीडियों वायरल हुआ जिसमें उनके द्वारा इस्लाम धर्म के अंतिम संदेष्टा पैगम्बर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है जिसके कारण मुस्लिम समाज मे काफी आक्रोश पैदा हो गया है।
एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मुराद अली ने तीन पृष्ठीय ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल यति नरसिंहानंद सरस्वती को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की मांग किया है। श्री मुराद ने कहा कि दूषित व विकृत मानसिकता वाले नरसिंहानंद धर्म का चोला ओढ़कर धर्म के नाम पर बरगलाते हैं और समाज में ज़हर फैला कर लीचिंग व दंगा भड़कते हैं। श्री मुराद ने कहा कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो एआईएमआईएम व मुस्लिम समाज सड़क पर उतर कर संवैधानिक ढंग से विरोध करते हुए डीजीपी कार्यालय का घेराव करेंगे। उक्त मौके पर एआईएमआईएम नेता टाण्डा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रह चुके गुलाम दस्तगीर अंसारी, नबी अहमद आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

दरगाह किछौछा में लापरवाही की चिंगारी: पवित्र नीर के पास की झाड़ियां बनी नशेड़ियों का अड्डा, आग से हड़कम्प

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का शक्ति प्रदर्शन कल, सैकड़ों बाइकों के काफिले से होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत

चौकी के पास दिनदहाड़े दुस्साहस: कपड़ा व्यापारियों पर फायरिंग, 17 लाख लूटकर स्विफ्ट सवार बदमाश फरार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.