WhatsApp Icon

बाल विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन, पूर्व एमएलसी ने की सराहना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बाल दिवस के अवसर पर टांडा नगर क्षेत्र में संचालित प्रसिद्ध टांडा मांटेसरी स्कूल के प्रांगण में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव ने छात्र छात्राओं की पीठ थपथपाते हुए विद्यायल प्रबन्धन समिति की भी सरहाना किया।

उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र छात्राओं का मन विकसित होता है और देश का भविष्य भी सुरक्षित होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता घिसियावन मौर्य, युवा भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, डॉक्टर सईद अख्तर, पत्रकार जावेद सिद्दीकी, मान्यता प्राप्त पत्रकार आलम खान आदि मौजूद रहे। उक्त मौके पर टांडा मांटेसरी स्कूल के प्रबन्धक सफीर अहमद व प्रिंसिपल नुसरत शेख सिद्दीकी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। छात्र छात्राओं द्वारा कूड़ों से बिजली पैदा करने, चन्द्रयान-3 मॉडल, सोलर इनर्जी, हाइड्रोलिक जेसीबी मॉडल, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में आवासीय भवनों आदि का मॉडल बनाया गया था। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अहमद सईद, हलीमा फातिमा, अनाबिया फातिमा, अज़हान, आवेश, तस्मिया ज़ैनब, आकांशा गुप्ता, इसनवी जायसवाल, जुनैरा खान, अब्दुल मुत्तलिब, आयुष कुमार, मो. ज़ाकिर, राज गुप्ता को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मनित किया गया।

अन्य खबर

विश्व हिन्दू परिषद की जिला योजना बैठक संपन्न

🔴 सरकारी अस्पताल से निजी नर्सिंग होम तक ‘रिफर’ का खेल? जलालपुर सीएचसी की महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप

एनटीपीसी टांडा की बड़ी पहल: मेगा नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ, सैकड़ों गरीबों को मिलेगा मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.