WhatsApp Icon

घाघरा नदी में महिला ने अचानक लगाई छलांग लेकिन मंगरु मांझी ने बचा लिया उसकी जान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद से होकर गुजरने वाली पवित्र सरयू नदी (घाघरा) में अचानक कूदकर अपनी जाना देने पर तुली महिला को मांझा में खेती कर रहे मंगरु मांझी ने अपनी जान पर खेल कर उसे बचा लिया। घटना की सूचना स्थानीय सभासद द्वारा पुलिस को दी गई लेकिन मौके को कोई नहीं पहुँचा जिसके बाद महिला का प्राथमिक इलाज करा कर परिजनों के हवाले किया गया।
मामला टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर से जुड़ा हुआ है जहाँ स्थित काली घाट के पास एक महिला ने घाघरा नदी अपनी जीवन लीला समाप्त करने के उद्देश्य से छलांग लगा दिया। दूसरी तरफ तरबूज की खेती का काम कर रहे गोताखोर टीम के सदस्य मंगरु मांझी ने महिला को डूबते देखा तो महिला की जान बचाने के लिए बिना देर किये नदी में कूद गए। उस दौरान महिला ने मंगरु को जकड़ लिया लेकिन गोताखोरी का हुनर जानने के कारण बमुश्किल महिला को किनारे लाने में सफल हो गए। महिला की जान बचाने के दृश्य को काफी लोगों द्वारा देखा गया। स्थानीय सभासद आशीष यादव द्वारा पुलिस को सूचना दी गई लेकिन काफी देर तक कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंच सका। महिला का प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाकर प्राथमिक इलाज़ कराया गया और फिर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला रसूलपुर मुबारकपुर की बताई गई जो परिवारिक कलह से परेशान थी। घटना शनिवार प्रातः लगभग 08 बजे की है। महिला की जान बचाने वाले गोताखोर मंगरु मांझी को खूब सराहना हो रही है।

अन्य खबर

महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर प्रशासन सख्त अलर्ट, डीएम एसपी बधाई के साथ दी चेतवानी

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.