WhatsApp Icon

आस्था पर हमला! मंदिर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो आरोपी

Sharing Is Caring:

शीतला माता की प्रतिमा से मुकुट और चांदी की आंख चोरी होने के साथ-साथ दानपेटी से हजारों रुपये उड़ाने तथा सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की हो चुकी है घटनाएं

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर के शीतला माता मठिया मंदिर में देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे दो युवकों की किस्मत उस समय जवाब दे गई जब स्थानीय लोगों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। दानपेटी का ताला तोड़कर धनराशि निकाल रहे दोनों आरोपितों को लोगों ने घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

बुद्जवार देर रात करीब 12 बजे मंदिर परिसर में संदिग्ध गतिविधि देख पुजारी अशोक पांडेय की नजर दो युवकों पर पड़ी। आरोप है कि दोनों युवक दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर रहे थे। पुजारी ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को बुलाया, जिसके बाद मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।

नीरज कुमार, देवेश मिश्रा, आदित्य गोयल, सोनू, शम्भू, सूरज, प्रहलाद, निखिल समेत अन्य लोगों ने दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बुधवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्र लाल जायसवाल ने लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने की मांग की।
मंदिर समिति का आरोप है कि पकड़े गए युवक और उनके साथी पहले भी मंदिर में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। शीतला माता की प्रतिमा से मुकुट और चांदी की आंख चोरी होने के साथ-साथ दानपेटी से हजारों रुपये उड़ाने तथा सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। समिति का कहना है कि समय पर सख्त कार्रवाई न होने से आरोपितों के हौसले बढ़ते गए।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी रोष है। स्थानीय नागरिकों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वालों पर सख्त कानून का शिकंजा कसना जरूरी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

अन्य खबर

45 डिग्री के बीच पढ़ाई शुरू, अफसरों ने बच्चों संग खाया भोजन, नौनिहालों की सेहत पर मंडराया खतरा

पालिका दफ्तर में चेयरमैन का छापा, सुस्ती पर बरसीं शबाना नाज़; अफसर-कर्मचारियों की लगी क्लास

“या हुसैन” की सदाओं से गूंजा जनपद, निकले अलम, ताबूत, दुलदुल व मेहंदी के ऐतिहासिक जुलूस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.