WhatsApp Icon

RAF व स्थानीय पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च, सातवीं मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का शक्ति प्रदर्शन

Sharing Is Caring:

RAF व स्थानीय पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च, मुहर्रम से पहले उपद्रवियों को सख्त चेतावनी

अम्बेडकरनगर: आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से टाण्डा कोतवाली पुलिस व 91 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने टाण्डा नगर क्षेत्र में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च एवं परिचितिकरण अभ्यास किया। सुरक्षा बलों की मौजूदगी से नगर में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन की गंभीरता साफ दिखाई दी।

क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में 91 बटालियन RAF के कमांडेंट जितेंद्र कुमार ओझा के निर्देश पर सहायक कमांडेंट महेंद्र कुमार भारती, इंस्पेक्टर इम्तियाज अली, सब इंस्पेक्टर प्रभाकर सिंह के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।


संयुक्त टीम ने टाण्डा कोतवाली से फ्लैगमार्च शुरू कर स्टेटबैंक, हयातगंज होते हुए चौक घण्टाघर, ज़ुबैर चौराहा हो कर आर्यकन्या के बगल से मीरानपुरा सिकंदराबाद होते हुए कस्बा जामा मस्जिद, मदरसा ऐनुल उलूम से होकर सिटी सेंटर होते हुए पुनः ज़ुबैर चैराहा होकर नयन तारा चौराहा पर समाप्त हुआ। उक्त अवसर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं असामाजिक एवं अराजक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च में टाण्डा कोतवाली के एसएसआई, सभी उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। प्रशासन का कहना है कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए लगातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!