WhatsApp Icon

पालिका दफ्तर में चेयरमैन का छापा, सुस्ती पर बरसीं शबाना नाज़; अफसर-कर्मचारियों की लगी क्लास

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पालिका परिषद टाण्डा की चेयरमैन शबाना नाज़ ने मंगलवार को पालिका कार्यालय के विभिन्न विभागों और पटलों का औचक निरीक्षण कर कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। अचानक हुए निरीक्षण से पूरे पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में खलबली मच गई।

औचक निरीक्षण के दौरान चेयरमैन शबाना नाज़ ने जलकल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र, हाउस टैक्स, जनगणना, निर्माण विभाग समेत कई महत्वपूर्ण पटलों की समीक्षा की। उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने और जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

सिकंदराबाद तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया। वहीं छज्जापुर में प्रस्तावित नए चिल्ड्रन पार्क के निर्माण एवं लाइब्रेरी की टेंडर प्रक्रिया तथा प्रत्येक वार्ड में पांच लाख रुपये तक के विकास कार्यों के टेंडर में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शबाना नाज़ ने टाण्डा घंटाघर सौन्दरीकरण मामले में अवर अभियंता लो फटकार लगाई और संबधित कार्यदायी संस्था पर ठोस कार्यवाही का निर्देश दिया।

भीषण गर्मी के बीच शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाने वाले वाटर कूलरों की स्थापना में हो रही देरी पर भी चेयरमैन का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की सुविधा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन शबाना नाज़ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों और जनहित योजनाओं में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके औचक निरीक्षण से पूरे पालिका प्रशासन में जवाबदेही और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को लेकर दबाव बढ़ गया है।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!