अम्बेडकरनगर: घर से शौच के लिए गई बुजुर्ग महिला की तालाब में फिसल जाने से डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। आस पास के खेतों में काम कर रहे लोगो द्वारा जानकारी होने पर परिजनों के साथ पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दुर्घटना जलालपुर कोतवाली अंतर्गत गौरा कमल गांव में घटित हुई। गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला इसराजी देवी पत्नी रजई शौच हेतु मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे गांव के तालाब की तरफ गई थी। संभावना जताई जा रही है कि फिसल कर तालाब के गहरे पानी में गिर जाने के कारण डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। कुछ समय बाद तालाब पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों द्वारा वृद्धा का उतराता शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। बदहवास पहुंचे परिजनों द्वारा आनन फानन में शव को बाहर निकलवाया गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों द्वारा शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



