WhatsApp Icon

मृतक माफिया खान मुबारक की बहन गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर पुलिस टीम ने मृतक माफिया खान मुबारक की बहन क गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हंसवर थाना पर पंजीकृत मुकदमा में वांछित अभियुक्ता नाजमीन अख्तर उर्फ नज्जो पत्नी मो. उमर को गिरफ्तर कर न्यायलय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ व एडिशनल एसपी विशाल पांडेय के निर्देशन व सीओ टाण्डा के नेतृत्व में हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय द्वारा मृतक माफिया खान मुबारक व माफिया ज़फर खान पुत्र स्व. रजी आलम निवासी ग्राम हरसम्हार थाना हंसवर गिरोह के खिलाफ ज़बरदस्त क्लीन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार उक्त गैंग के सदस्यो द्वारा आम जनमानस को डरा धमकाकर रंगदारी मांगने से संबंधित थाना हंसवर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 116/24 धारा 386, 504, 506, 507, 120बी आईपीसी में वांछित अभियुक्ता नाजमीन अख्तर उर्फ नज्जो पत्नी मो. उमर निवासी ग्राम मकोईया थाना बसखार को मुखबिर की सूचना पर को ग्राम मकोईया थाना बसखारी से समय गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अभियुक्ता नाजमीन अख्तर उर्फ नज्जो पत्नी मो. उमर मृतक माफिया खान मुबारक तथा माफिया ज़फर खान उर्फ ज़फर सुपारी की बहन है।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.