अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व यूपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में राम सुलीन सिंह जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 09 मार्च दिन शनिवार को जनपद न्यायालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए एडीआर भवन जनपद न्यायालय में आशीष वर्मा विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में एवं कमलेश कुमार मौर्य अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में बैठक हुई
जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में बैंकों के प्री-लिटिगेशन ऋण वादों को नियत कर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित करवाने हेतु जनपद के प्रमुख बैंकों एवं भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में विमल कुमार गुप्ता अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा अन्य बैंकों के अधिकारी एवं भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित आये।
श्री आशीष विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा बैठक में उपस्थित बैंक एवं भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन ऋण वादो / प्रकरणों को नियत कर निस्तारित कराने का प्रयास करें व अपना सकिय सहयोग प्रदान करें तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित ऋण वादों के नोटिस ससमय कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध करायें जिससे वादकारियों को नोटिस के माध्यम से सूचना दी जा सके एवं वादकारी अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता हेतु उपस्थित हो सकें। सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।





