WhatsApp Icon

किशोरी को गर्भपात की दवा खिलाने वाला दुष्कर्मी गिरफ़्तार, हालत नाज़ुक

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: घरेलू काम करने वाली 13 वर्षीय किशोरी को पहले अपनी हवस का शिकार बना कर गर्भवती कर दिया और फिर धोखे से गर्भपात की दवा खिला दिया जिससे किशोरी की हालत खराब हो गई, आननफानन में जहां किशोरी को जिला अस्पताल भेजा गया वहीं दुष्कर्मी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


मामला अहिरौली थाना क्षेत्र का है जहां एक 13 वर्षीय किशोरी घरेलू काम काज करने अशरफपुर बरवा निवासी शफीक के घर पर जाया करती थी। दावा किया गया है कि मकान मालिक शफीक द्वारा किशोरी के साथ कुछ माह पूर्व जबरन दुष्कर्म किया गया जिससे किशोरी को गर्भ ठहर गया। किशोरी द्वारा गर्भवती की बात शफीक से बताई गई जिसके बाद शफीक द्वारा गर्भ गिरने के उद्देश्य से उसे धोखे से दवा खिला दिया गया।

 

दवा खाने से किशोरी को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और देखते ही देखते किशोरी की हालत नाजुक हो गई। उक्त मामले की सूचना पर पहुंची अहिरौली पुलिस ने आननफानन में किशोरी को एम्बुलेंस के सहारे जिला अस्पताल भेजा एवं आरोपी शफीक को गिरफ़्तार कर लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर अहिरौली पुलिस ने मुकदमा संख्या 235/24 पर शफीक अली के खिलाफ पॉस्को सहित 65(1), 351(2) बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए लिया है। एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने बताया कि मामला एक ही समुदाय से जुड़ा हुआ है एवं आरोपी शफीक अली पुत्र रईस बेग को गिरफ्तार कर उस के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अन्य खबर

विश्व हिन्दू परिषद की जिला योजना बैठक संपन्न

🔴 सरकारी अस्पताल से निजी नर्सिंग होम तक ‘रिफर’ का खेल? जलालपुर सीएचसी की महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप

एनटीपीसी टांडा की बड़ी पहल: मेगा नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ, सैकड़ों गरीबों को मिलेगा मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.