WhatsApp Icon

सड़क दुर्घटना में किराना व्यवसायी की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: प्रतिदिन की तरह बुधवार देर रात्रि में दुकान बंद कर घर जा रहे 26 वर्षीय किराना व्यवसायी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि चालक वाहन लेकर भगने में सफल रहा।

मामला जहांगीरगंज थानाक्षेत्र के नारियां-सिकंदरपुर मार्ग का है जहाँ जहांगीरगंज बाजार में किराना की फुकन करने वाले 26 वर्षीय रवि सिंह निवासी रतुआपार बुधवार देर रात्रि में प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था कि अज्ञात पिकअप की टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे जहांगीरगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने शव का पंचनामा करवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं पिकअप की तलाश में जुट गए हैं। घटना से मृतक व्यापारी के घर में कोहराम मच गया है।

अन्य खबर

महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर प्रशासन सख्त अलर्ट, डीएम एसपी बधाई के साथ दी चेतवानी

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.