WhatsApp Icon

राजनीतिक दलों ने कटेहरी उपचुनाव में झोंकी ताकत, कद्दावरों की आमद से प्रशासन की उड़ी नींद

Sharing Is Caring:

 

उपचुनाव के अंतिम सप्ताह में मिनी राजधानी बन गया है क्षेत्र

अम्बेडकरनगर: 277 कटेहरी उपचुनाव के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, कई कद्दावर मंत्रियों सहित विपक्षी दलों के कद्दावरों की आमद शुरू है जिनकी सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग दिखाई दे रहा है। चुनाव प्रचार के अंतिम सप्ताह में राजनीतिक नेताओं की बड़ी संख्या में आमद को देखते हुए कटेहरी क्षेत्र को मिनी राजधानी की संज्ञा दी जाने लगी है।


बताते चलेंकि सूबे की 09 विधान सभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है जहां आगमी 20 नवम्बर को मतदान होना है। मतदान से पूर्व चुनाव प्रचार काफी तेज हो चुका है। जनपद की 277 कटेहरी विधान सभा सीट से विधायक रहे लालाजी वर्मा के सांसद चुने जाने के बाद से कटेहरी सीट रिक्त थी जिस पर उपचुनाव हो रहा है। कटेहरी उपचुनाव में भाजपा ने जहां पूर्व विधायक धर्मराज निषाद को प्रत्याशी बनाया है वहीं सपा व कांग्रेस वाली इंडी गठबंधन ने सांसद लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा को सपा का प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने अमित वर्मा एवं आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) ने राजेश कुमार व पीस पार्टी ने मो.असद को उपचुनाव मैदान में उतारा है। कटेहरी उपचुनाव के दौरान भाजपा के समर्थन में जहां जलशक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह सहित आयुष मंत्री डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालु आदि कई कद्दावर मंत्रियों ने कैम्प किया हुआ है वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कई बार दौरा कर चुके हैं। विपक्षी दलों ने भी चुनाव प्रचार में पूरी टीम उतरा दखा है। शिवपाल यादव को भी लगातार कैम्प किए हुए देखा जा रहा है। आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक चन्द्रशेखर आज़ाद ने भी कटेहरी उपचुनाव में जनसभा कर चुके हैं। सपा नेत्री सांसद इकरा हसन व विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर ने भी जनसभाएं किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रयाद मौर्य 14 नवम्बर गुरुवार को दोपहर लगभग 02 बजे इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत उत्तरथु में जनसभा करेंगी वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुनः आगमन जहां 15 नवम्बर शुक्रवार को कटेहरी के ग्राम दाढ़ी में होने जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन 17 नवम्बर रविवार को होने जा रहा है वहीं 14 नवम्बर गुरुवार को शिवपाल यादव आ रहे हैं जो टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। 14 नवम्बर गुरुवार को ही खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा व एमएलसी राममूरत राजभर का भी आगमन हो रहा है। उक्त वीवीआईपी मेहमानों के आगमन को लेकर प्रशासन काफी सजग है और सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन व पुलिस विभाग की नींद उड़ चुकी है।

अन्य खबर

विश्व हिन्दू परिषद की जिला योजना बैठक संपन्न

🔴 सरकारी अस्पताल से निजी नर्सिंग होम तक ‘रिफर’ का खेल? जलालपुर सीएचसी की महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप

एनटीपीसी टांडा की बड़ी पहल: मेगा नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ, सैकड़ों गरीबों को मिलेगा मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.