अम्बेडकरनगर: लोकसभा चुनाव में क्षत्रिय समाज को उचित प्रतिनिधित्व न मिलने और गुजरात के केंद्रीय मंत्री और राजकोट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी पुरुषोत्तम रुपाला के टिप्पणी से नाराज क्षत्रिय समाज भाजपा के खिलाफ खड़ा हो गया। जिसको लेकर “मोदी तुमसे बैर, रूपाला तेरी खैर नहीं” के नारों के साथ जगह-जगह आक्रोश व प्रदर्शन कर भजपा का विरोध कर रहे हैं, जिसको मनाने में भाजपा के स्थानीय इकाई से लेकर प्रदेश और केंद्र स्तर तक के नेताओं द्वारा लगातार क्षत्रिय समाज से मिलकर समझाने का प्रयास कर रही है।
उक्त कड़ी में अंबेडकर नगर लोकसभा के जलालपुर विधानसभा के एक मैरिज हॉल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूरे विधानसभा क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के लोगो ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यम्बक तिवारी, लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडे ने मंचासीन होकर एक दूसरे की बात सुनी। भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यम्बक तिवारी, लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडे ने लोक सभा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने विशाल क्षत्रिय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज की रक्षक के भूमिका में हमेशा क्षत्रिय समाज रहा है। क्षत्रिय समाज ने देश और समाज हित में अनेकों अवसर पर अपना बलिदान दिया है।
क्षत्रिय समाज की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम से देश और समाज विरोधी ताकते हमेशा परास्त होती रही हैं, आज भी क्षत्रिय समाज देश हित की बात करने वाली पार्टी भाजपा के साथ बड़ी मजबूती से खड़ा है। इसलिए क्षत्रिय समाज से नाराजगी छोड़ आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करते हुए पूर्ण बहुमत से सरकार बनने की अपील किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कहा कि अयोध्या में श्री राम लला के जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से सम्पूर्ण हिंदू समाज जहां प्रफुल्लित है वही क्षत्रिय समाज भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।भाजपा ने हमेशा प्रत्येक समाज के महापुरुषों के साथ साथ क्षत्रिय समाज के गौरव महापुरुषों का सम्मान किया है। कहा कि क्षत्रिय समाज ने सदैव देश के साथ ही हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना बलिदान आगे बढ़ कर दिया है
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भियांव गौरव सिंह, कुशल संचालन कर्ता ख्यातिलब्ध कवि अभय निर्भीक, नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा, सूर्यभान सिंह पूर्व प्रवक्ता, मानवेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, आशापार, मार्कन्ड प्रताप सिंह, धवरुआ, मुन्ना सिंह प्रधान महंगीपुर, जयप्रकाश सिंह प्रधान, खिलाड़ी सिंह, रतना, अरुण सिंह, अशरफपुर, गोपाल, तिघरा, बबलू सिंह ठट्टा, विनय सिंह अमदंही अन्य मौजूद रहे। इस बैठक में भाजपा के टांडा विधान सभा संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक संजू देवी, राम धनी वर्मा, तेजस्वी जायसवाल, राम सूरत मौर्य विकास निषाद समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मजूद रहे।





