WhatsApp Icon

गोवंशों के लिए कब्रगाह साबित हो रही है अस्थाई गोशाला – आक्रोश

Sharing Is Caring:

हरा चारा व अन्य सुविधाओं के उपलब्ध ना होने के कारण दम तोड़ रहे हैं गोवंश

 

अम्बेडकरनगर: शासन की मंशानुसार छुट्टा गोवंशों के लिए स्थाई व अस्थाई गोशालाओं का निर्माण करा कर करोड़ों रुपए निर्गत किए जा रहे हैं लेकिन गोशालाएं इन छुट्टा गोवंशों के लिए कब्रगाह बनती जा रही है।


ताज़ा मामला जलालपुर तहसील से महज दो किलोमीटर पर स्थित ग्राम पंचायत शेखपुरा राजकुमारी में बनी अस्थाई गौशाला के है जो गौवंशों के लिए कब्रगाह साबित हो रही है। मौके पर पहुंचकर मीडिया टीम ने जब पड़ताल किया तो दो मृत गायें गौशाला की ठीक बगल में लगभग 100 मीटर दूर बबूल की झड़ियों में फेंकी गयी थी जिनको कुत्ते नोंचते हुए मिले, जिसमें एक गाय का पूरा सिर व पिछला पैर जंगली जानवरों की खुराक बन चूका था।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लचर प्रबंधन व भ्रष्टाचार तथा पानी, चारे अन्य मूल सुविधाओं के अभाव में लगातार गौवंश दम तोड़ रहे हैं। इन मृत गौवंशों को गौशाला के आसपास झाड़ियों में जंगली जानवरों व आवारा कुत्तों की खुराक के लिए खुले में फेंक दिया जाता है। मृत पशुओं के सड़ने की दुर्गन्ध से जहाँ ग्रामीणों का जीना दूभर है वहीं आने जाने वाले राहगीरों के लिए भी मुसीबत का कारण बना हुआ है।
ग्रामीणों में चर्चा है कि बीते एक महीने में जब से गर्मी की शुरुआत हुई तब से लगभग 30 गौवंश अपना दम तोड़ चुकी है। कभी-कभी तो एक ही दिन में तीन – चार गौवंश मर जाती जिसे गाड़ने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाकर पास के जंगल में दफना दिया जाता है। गौशाला के पास में गेहूं की दवाई कर रहे किसानों ने बताया कि यहां जंगलों में आए दिन दो से तीन गौवंश खुले में फेंक दिया जाता है जिसके बदबू से खेतों में काम करना मुश्किल हो गया। गौशाला के आसपास भैंस चराने वाले चरवाहों ने बताया कि गौशाला में लगे कर्मचारी गायों को दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई करते हैं जो गाय दुधारू होती है सिर्फ उसी गायों का विशेष ख्याल किया जाता है। बाकी को अपने हाल पर छोड़ दिया जाता है। इस मामले पर शेखपुरा राजकुमारी के ग्राम सचिव द्वारा पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा रोज वहां पर जाकर पशुओं हेतु उपलब्ध सुविधाओं की जांच पड़ताल की जाती है, मृत पशुओं से संबंधित कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

अन्य खबर

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

बसखारी में ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी का भव्य वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.