WhatsApp Icon

ऐतिहासिक जुलूसे मोहम्मदी टाण्डा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए केंद्रीय महासमिति ने जारी किया दिशा निर्देश

Sharing Is Caring:

केंद्रीय महासमिति अंजुमन गुलामाने मुस्तफा ने जुलूसे मोहम्मदी में शामिल होने वाली सभी समितियों (अंजुमनों) को आगामी रविवार को किया आमन्त्रित

अम्बेडकरनगर: इस्लाम धर्म के अंतिम संदेष्टा पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव जश्न-ए-ईद मिलादिन्नबी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह टाण्डा नगर क्षेत्र में केंद्रीय महासमिति (मरकज़ अंजुमन गुलामाने मुस्तफा के नेतृत्व में भव्य जुलूसे मोहम्मदी निकालने की तैयारियां काफी जोरशोर से चल रही है।

मरकज़ अंजुमन द्वारा जुलूसे मोहम्मदी को भव्य रूप से मानने एवं शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किया है तथा जुलूस में शामिल होने वाली अंजुमनों को आगामी रविवार 01 सितंबर की रात्रि 09 बजे मरकज़ अंजुमन गुलामाने मुस्तफा के कार्यालय जामा मस्जिद कस्बा पश्चिम पर आमंत्रित किया है। मरकज़ अंजुमन के मीडिया प्रभारी अरफ़ात कामिल उर्फ शोबी ने बताया कि जुलूस में शामिल होने वाली अंजुमनों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है लेकिन कई अंजुमनों का मरकज़ में दर्ज मोबाइल नंबर बन्द चल रहा है इसलिए सभी अंजुमनों से अपील है कि निर्धारित समय से पहुंच कर बैठक में भाग लें और किसी भी तरह की शंका का समाधान करें।
केंद्रीय महासमिति (मरकज़ अंजुमन गुलामाने मुस्तफा) के अध्यक्ष मो.आरिफ खान की अध्यक्षता व जरनल सेक्रेटरी फजले रब अंसारी के नेतृत्व में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जुलूसे मोहम्मदी में चार पहिया वाहन व डीजे पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी तथा अंजुमनों द्वारा रिक्शा, ठेला व ई-रिक्शा पर दो माइक अथवा दो साउंड बॉक्स लगाया जा सकता है लेकिन जुलूस में रिकार्डिंग नहीं चलाई जाएगा बल्कि अंजुमन के सदस्यों द्वारा स्वयं अथवा बाहर के नातख्वाह से नात पाक पढ़ाई जाए। जुलूस में किसी तरह का पटाखा कदापि ना जलाया जाए और ना ही किसी तरह का असलहा अथवा लाठी डंडा लेकर ना चलें और जुलूस में किसी तरह का भड़काऊ नारा भी ना लगाएं जिससे पैगम्बर हज़रत मोहम्मद सल्ल. के आदर्शों से नगर वासियो। को अवगत करा सकें।
मीडिया प्रभारी श्री शोबी ने बताया कि इस्लामिक कलेंडर के रबीअव्वल माह की 14 तारीख को कस्बा जामा मस्जिद अर भव्य नातिया मुजाहिरा आयोजित है जिसमें बिना डीजे वाली अंजुमनें दावत नामा प्राप्त कर लें।
बताते चलेंकि टाण्डा के ऐतिहासिक जुलूसे मोहम्मदी में बिना डीजे वाली अंजुमनों को अलीगंज व सकरावल सहित कई स्थानों पर सम्मानित किया जाएगा और कई स्थानों पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पेड़ों पर चला ‘स्कूल का आरा’: डायनेमिक एकेडमी ऑफ साइंस प्रबंधन पर मुकदमा, वन विभाग का कड़ा एक्शन

मनरेगा में अब बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा काम, 76% जॉबकार्ड का नवीनीकरण पूरा

बच्चों के मुँह से MDM का निवाला छीनने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, डीएम की जांच टीम को मिली भारी वित्तीय अनियमितता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.