WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में पेड़ों पर चला ‘स्कूल का आरा’: डायनेमिक एकेडमी ऑफ साइंस प्रबंधन पर मुकदमा, वन विभाग का कड़ा एक्शन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शिकायतकर्ता की तहरीर पर वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सैकड़ों पेड़ों की कटान के मामले में विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर मजगवां गांव का है, जहां हरियाली पर कथित ‘आरा’ चलने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा है।

गांव निवासी विशाल सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल समेत संबंधित विभागों में शिकायत देकर आरोप लगाया कि डायनेमिक एकेडमी ऑफ साइंस द्वारा निजी खतौनी की भूमि पर अवैध कब्जे की नीयत से दर्जनों पेड़ काट डाले गए। शिकायत में कहा गया कि उक्त भूमि पर पूर्वजों द्वारा आम, नीम सहित अन्य पेड़ लगाए गए थे और बाद में ग्राम प्रधान के प्रस्ताव पर वन विभाग ने भी उसी खतौनी में सैकड़ों पौधे रोपे थे। आरोप है कि बिना अनुमति इन पेड़ों को कटवाकर गिरा दिया गया।

शिकायत के बाद जांच में जुटे जलालपुर वन क्षेत्र अधिकारी स्नेह कुमार ने विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कटे हुए पेड़ों को कब्जे में ले लिया है। विभाग का कहना है कि पूरे प्रकरण में विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वन क्षेत्र अधिकारी स्नेह कुमार ने स्पष्ट किया कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है और दोष सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अब सवाल यह है कि हरियाली बचाने की सरकारी मुहिम के बीच यदि रोपे गए सैकड़ों पौधों पर ही आरा चलेगा, तो जवाबदेही किसकी तय होगी? प्रशासनिक कार्रवाई से क्या भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगेगी—इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

अन्य खबर

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.