WhatsApp Icon

किन्नर ने मंदिर में पत्रकार से रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर छाई

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद की तहसील जलालपुर क्षेत्र के नेवादा स्थित एक मंदिर में दो दिन पूर्व हुई किन्नर और पत्रकार की शादी इन दिनों तीन जनपदों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जनपद जौनपुर की किन्नर रंजना यादव ने आजमगढ़ निवासी पत्रकार बृजेश सिंह के साथ वैवाहिक बंधन में बंधकर सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती दी है। विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें। बताया जा रहा है कि रंजना यादव सोशल मीडिया की चर्चित क्रिएटर हैं और उनके फेसबुक पर लगभग 4.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं बृजेश सिंह भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। दोनों की पहली मुलाकात उस समय हुई थी जब पत्रकार बृजेश सिंह रंजना का इंटरव्यू लेने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब दो वर्षों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने विवाह का निर्णय लिया।इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें
सूत्रों के अनुसार रंजना यादव का पूर्व में एक फौजी से विवाह हुआ था, लेकिन बाद में दोनों का अलगाव हो गया। अब रंजना और बृजेश ने मंदिर में सादगीपूर्ण तरीके से शादी रचाई। शादी समारोह में सीमित संख्या में लोग मौजूद रहे, जबकि सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद यह विवाह सुर्खियों में आ गया है।
इस विवाह को लेकर जहां एक ओर लोग इसे प्रेम और साहस का कदम बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर समाज में विविध प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। फिलहाल यह शादी अम्बेडकरनगर ही नहीं जौनपुर व आजमगढ़ जनपद में भी चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है।

अन्य खबर

उम्मीद पोर्टल पर रिजेक्ट वक्फ संपत्तियों का डाटा 8 जून तक करें अपडेट : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

आवारा कुत्तों का आतंक: 6 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, 20 टांके लगाकर बचाने की जंग

सड़क किनारे तड़पता रहा युवक, मदद पहुंची तो जा चुकी थी जान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.