WhatsApp Icon

मनरेगा में अब बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा काम, 76% जॉबकार्ड का नवीनीकरण पूरा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के तहत जनपद में जॉबकार्ड धारक श्रमिकों का ई-केवाईसी अभियान तेज कर दिया गया है। परियोजना अधिकारी डीआरडीए/डीसी मनरेगा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सभी एक्टिव श्रमिकों के जॉबकार्ड का ई-केवाईसी कर नवीनीकरण प्रक्रिया को समयबद्ध और सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है। अब तक जनपद में 76.11 प्रतिशत श्रमिकों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है।


उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में केवल उन्हीं श्रमिकों को मनरेगा के तहत कार्य करने की अनुमति होगी, जिनका जॉबकार्ड ई-केवाईसी से सत्यापित होगा। इसलिए शेष श्रमिक शीघ्र प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि ई-केवाईसी कराने के लिए श्रमिक अपने ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक, महिला मेट, ग्राम प्रधान, सचिव, एपीओ व बीडीओ से संपर्क करें। सभी ग्राम पंचायतों में इसके लिए विशेष कैम्प भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र श्रमिक छूट न जाए।
शासन स्तर से संकेत मिले हैं कि जल्द ही एनएमएमएस के तहत फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा प्रमाणीकरण) के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया जाएगा। ऐसे में बिना ई-केवाईसी वाले श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकेगी। प्रशासन ने सभी एक्टिव श्रमिकों से अपील की है कि वे तत्काल जॉबकार्ड का ई-केवाईसी कराकर भविष्य की असुविधा से बचें।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!