WhatsApp Icon

बच्चों के मुँह से MDM का निवाला छीनने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, डीएम की जांच टीम को मिली भारी वित्तीय अनियमितता

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कम्पोजिट स्कूल रामपुर सकरवारी में मिड-डे मील (MDM) और अन्य मदों में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद प्रधानाध्यापिका हेमलता को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी की जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर यह कड़ी कार्यवाही की गई।


आरोप है कि बीते करीब 10 वर्षों से विद्यालय में लाखों रुपये के गबन और अनियमित खर्च का खेल चलता रहा। जांच में एमडीएम योजना के तहत बच्चों को मिलने वाले भोजन में गड़बड़ी, अभिलेखों में हेराफेरी और वित्तीय नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई।
ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और टीम गठित कर जांच कराई। जांच रिपोर्ट में अनियमितताएं सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया गया। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
गांव वालों ने डीएम और बीएसए का आभार जताते हुए कहा कि “बच्चों के हक पर डाका डालने वालों पर सख्त कार्यवाही जरूरी थी।” ग्रामीणों ने आदेश की सराहना करते हुए दोषियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिक्षा विभाग में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। मामले को लेकर अन्य विद्यालयों की भी जांच की चर्चा तेज हो गई है।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!