WhatsApp Icon

1500वें जश्ने विलादत पर टांडा में रहेगी धूम, समस्यों को समय से पूर्व हल करने का प्रशासन ने दिया आश्वासन

Sharing Is Caring:

1500वें जश्ने विलादत पर टांडा में रहेगी धूम, समस्यों को समय से पूर्व हल करने का प्रशासन ने दिया आश्वासन

अम्बेडकरनगर: आगामी 05 अक्टूबर शुक्रवार को पूरे देश का मुस्लिम समुदाय पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्ल. का 1500 वां जश्न-ए-विलादत काफी धूमधाम से मनाएगा। उक्त क्रम में औद्योगिक नगरी टांडा में भी जश्ने विलादत की काफी धूम रहेगी। 1500 वां जश्न होने के कारण सजावटों को भव्य किया जा रहा है एवं कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन होने जा रहा है। परंपरागत ढंग से निकलने वाला टांडा नगर का 70वां ऐतिहासिक जुलूसे मोहम्मदी भी पूरी शान व शौकत के साथ निकलेगा तथा टांडा व अलीगंज क्षेत्र में कुल 16 स्थानों से जुलुस ए मोहम्मदी निकलेगा।

जश्ने विलादत व जुलूसे मोहम्मदी को आपसी भाई चारा के माहौल में शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जहां गत दिनों जिला मुख्यालय पर जनपद स्तरीय बैठक हुआ थी, वहीं सोमवार को टांडा तबसील सभागार में उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता, सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह के संचालन एवं टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व अलीगंज प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मरकज़ अंजुमन गुलामाने मुस्तफा के अध्यक्ष मो.आरिफ खान की मांग पर उपजिलाधिकारी श्री अरविंद ने जुलूस मार्ग की साफ सफाई, चूने का छिड़काव, पानी सप्लाई कराने एवं छुट्टा पशुओं पर लगाम लगाने का आश्वासन देते हुए कहा कि विद्युत विभाग को तीन दिन बिजली कटौती मुक्त रखने का पत्र भेजा जाएगा।


अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र प्रताप सिंह ने जश्ने विलादत की बधाई देते हुए कहा कि अलीगंज थानाक्षेत्र क्षेत्र में कुल 08 जुलूस निकलेगा जिसके मार्गों का निरीक्षण कर लिया गया है।
टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने जश्ने विलादत व जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया और कहा कि कोई भी समस्या हो तो समय से पूर्व अवगत करा दें जिससे उसको समय रहते हल कर लिया जाएगा। श्री दीपक ने आश्वासन दिया कि नगर क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनों का डाइवर्जन कराया जाएगा तथा मरकज़ अंजुमन की अपील पर पूर्व वर्षों की तरह अदब से चलने वाली अंजुमनों के बीच मे डीजे वाली अंजुमनों को नहीं आने दिया जाएगा।
अमृत-2 योजना के तहत होने वाले कार्यों से खराब हुई गालियां व सड़को को शीघ्र सही कराने का आश्वासन जलजीवन मिशन के ए.ई प्रदीप सिंह ने दिया।
सीओ टाण्डा शुभम कुमार ने 1500 वां जश्न विलादत पर सजावट करने वालों से अपील किया कि सजावट ऐसी कदापि ना करें कि कोई रास्ता बन्द हो अथवा आवागमन बाधित हो। श्री शुभम ने अपील किया कि कोई दूसरे की भावना आहत होने वाला कोई कार्य कदापि ना करें और ना ही देश की नीति के खिलाफ किसी अन्य देशों का झंडा, स्लोगन आदि प्रदर्शित करें। श्री शुभम ने स्पष्ट रूप से कहा कि परंपरागत ढंग से पर्व मनाये और कोई नई परंपरा ना लागू करें तथा हर कार्यक्रमों की सूचना स्थानीय थाना अथवा उनको दें जिससे सुरक्षा का प्रबंध किया जा सके।
उक्त अवसर पर मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

संरक्षित नीलगाय का अवैध शिकार, नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

बुजुर्ग विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.