अम्बेडकरनगर: कैराना सांसद इकरा हसन व मछली शहर विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर का एक दिवसीय जनपदीय चुनावी दौरा मंगलवार को हो रहा है। इकरा हसन व रागिनी सोनकर दो अलग अलग क्षेत्रों में सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने बताया कि 277 कटेहरी विधान सभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी श्रीमती शोभावती वर्मा के समर्थन में कैराना सांसद इकरा हसन व जौनपुर के मछली शहर की विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर मंगलवार को दिन में 11 बजे मिझौडा में सपा के समर्थन में जनसभा को संवोधित करेंगी और दोपहर में 02 बजे इल्तिफ़ातगंज में हाजी नुरूल्लाह विद्यायल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। श्री जंगबहादुर ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारियां कर लिया गया है।



