अम्बेडकरनगर: इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की अंबेडकर नगर ब्रांच ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश ब्रांच के सहयोग से तृतीय राज्य स्तरीय सीडीई कार्यक्रम का आयोजन किया । यह कार्यक्रम अंबेडकर नगर के प्रतिष्ठित साईं प्लाजा होटल में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट प्रेसिडेंट डा. प्रदीप अग्रवाल, डा. सचिन प्रकाश और डा. आशीष खरे जी थे। उक्त कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अंबेडकर नगर ब्रांच के अध्यक्ष डा. एस के वर्मा, सचिव डा.आसिफ अख्तर, कोषाध्यक्ष डा. ज्ञानदीप वर्मा एवं डा. जेके वर्मा जी ने अपनी गरिमामय में उपस्थित से कार्यक्रम को सुशोभित किया । कार्यक्रम की शुरुआत डा. सोनिया गुलिया के लेक्चर से हुआ, जिन्होंने डेंटिस्ट्री में सीबीसीटी के उपयोग पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इसी कड़ी में अगला लेक्चर डा. सौरभ श्रीवास्तव का हुआ जो की दिल्ली से आए हुए थे, उन्होंने बेसिक टू एडवांस्ड एंडोडोंटिक शीर्षक पर व्याख्यान दिया । और साइंटिफिक सेशन के अंत में मेदांता हॉस्पिटल के प्रख्यात डॉक्टर विवेकानंद सिंह जी ने मुखिया कैंसर पर एक विस्तृत व्याख्यान दिया। साइंटिफिक सेशन के बाद एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया । इंडियन डेंटल एसोसिएशन अंबेडकर नगर ब्रांच की अध्यक्ष डा.कृतिका सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का एवं प्रायोजकों का धन्यवाद ज्ञापन किया और अंत में ब्रांच के सेक्रेटरी डा. विवेक वर्मा ने सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा किया । कार्यक्रम की सफलता में डा. राघवेंद्र गुप्ता, डा. प्रवेश वर्मा, डा.गीतिका वर्मा, डा.रजनी चौधरी, डा. सरस्वती, डा. डी के सोनी, डा. पीयूष उपाध्याय, डा. पंकज वर्मा और डा. प्रखर सिंह ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया ।





