WhatsApp Icon

हाईस्कूल व इंटर के टॉप तीन तीन छात्र छात्राओं को डीएम एसपी ने किया सम्मानित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परिणाम आने के उपरांत जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा जनपद से हाई स्कूल में ममता वर्मा पुत्री लक्ष्मीकांत वर्मा 97.83 प्रतिशत के साथ प्रदेश में चौथा स्थान, हिमांशु उपाध्याय पुत्री विजय कुमार उपाध्याय 97.17% के साथ प्रदेश में आठवां स्थान, सुमन पुत्री मनोज कुमार 97.17 प्रतिशत के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद से सेजल श्रीवास्तव पुत्री सदानंद श्रीवास्तव 96.80% के साथ प्रदेश में 6वा स्थान, संचिता पुत्री अवधेश कुमार 96.60 प्रतिशत के साथ प्रदेश में सातवां स्थान, अंशिका यादव पुत्री जवाहरलाल 96.60 प्रतिशत के साथ प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्र/छात्राओं को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा माला पहनकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।


जिलाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रदेश में टॉप टेन प्राप्त करने के लिए बधाई दी गई। उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह से प्रदेश में उच्च स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता/जिले/प्रदेश का नाम रोशन करें। इस दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, प्रधानाचार्य सुमित्रा देवी, प्रियंका तिवारी तथा संबंधित विद्यालय के अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.