अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के एकता मैदान में बुधवार की सुबह मिले अज्ञात शव की पुलिस ने मात्र चन्द घंटों में पहचान ही नहीं किया बल्कि हत्या का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कप्तान व एडिशनल एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रुट मार्च किया।
इसे टच कर सूचना न्यूज़ फ़ेसबुक पेज पर एसपी अम्बेडकरनगर का पूरा बयान सुने–
पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया बीती रात्रि गुफरान नामक लड़के ने टाण्डा कोतवाली पुलिस को सूचना दिया कि उसे सलाहदीन ने चाकू मार कर घायल कर दिया है। पुलिस ने गुफरान को मेडिकल के लिए भेज दिया और सलाहुद्दीन की तलाश में जुट गई लेकिन सुबह 16 वर्षीय सलाहुद्दीन पुत्र खलीलुल्लाह खान निवासी छज्जापुर का शव एकता मैदान नैपुरा सकरावल में बरामद हुआ। पुलिस कप्तान ने बताया कि पूंछतांछ में पता चला कि मृतक व हत्याभियुक्तों के बीच उधारी पैसों को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद गुफरान द्वारा बीती रात्रि पुलिस को भ्रमित सूचना दी गई थी जबकि गुफरान, सादान व गोलू द्वारा मिलकर सलाहुद्दीन की हत्या की गई है। पुलिस ने दावा किया कि तीनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है। नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, टाण्डा पुलिस उपाधीक्षक संयज नाथ तिवारी, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, अलीगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह भारी पुलिस के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण कर आमजनों को पूर्ण सुरक्षा का विश्वास दिलाया।





