गोल गला में पीले रंग की की टीशर्ट, ब्लू कलर की जीन्स, स्लीपर चप्पल पहने हुए था मृतक – 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है उम्र
अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में बुधवार की सुबह एक अज्ञात नवयुवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से तीन निशान वार किया गया है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका प्रकट की जा रही है।
टाण्डा कोतवाली व नगर क्षेत्र के सकरवाल एकता मैदान के पूरब में लगभग 20 वर्षीय एक अज्ञात नवयुवक का शबाव बरामद किया गया। मृतक गोल गला की पीली टीशर्ट, ब्लू कलर की जीन्स व चप्पल पहने हुए था। प्रथम दृष्टया मृतक के पेट व सीने पर धारदार हथियार के तीन घाव नज़र आया है। मौके पर पहुंचे टाण्डा कोतवाली प्रभारी व सकरावल चौकी प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस रवाना किया। चर्चा है कि नवयुवक की हत्या कर शव को यहां लेकर फेंका गया है जिसके कारण युवक की पहचान स्थानीय लोग महीन कर सके हैं। मित्र पुलिस शव के शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।





