WhatsApp Icon

प्यार में बाधा बने पति को प्रेमी के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट और अब गवाह को मिल रही है धमकी

Sharing Is Caring:

गवाही के लिए जाते समय एवं कचहरी से वापसी पर रास्ते मे मिली रास्ते से हटाने की धमकी

जिससे था भूमि विवाद उसके खिलाफ रच दी थी साजिश लेकिन टाण्डा पुलिस ने कर दिया था पर्दाफाश

प्रतिमा सिंह डिम्पल पत्नी स्व. अजय सिंह ने प्रेमी आकाश यादव पुत्र ज्ञान नायक की मदद से किया था हत्या

अम्बेडकरनगर: कलयुगी पत्नी ने पहले प्रेमी की मदद से अपने ही पति की हत्या करवा दिया और साजिश के तहत पुराने दशमन को फंसाने के प्रयास किया लेकिन पुलिस ने राज फाश कर गिरफ्तारी कर लिया और अब गवाहों को खुले आम धमकी दी जा रही है जिससे भयभीत गवाह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गोहार मांगी है।


मामला टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बलया जगदीशपुर का है, जहां 22 जनवरी को प्रतिमा सिंह उर्फ डिम्पल ने अपनी प्रेमी आकाश यादव पुत्र ज्ञान नायक निवासी पकड़ी भोजपुर से अपने ही पति अजय सिंह की हत्या करा कर शव को नहर में धकेल दिया था तथा पत्नी डिंपल ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से जमीनी रंजिश वाले दुश्मन के खिलाफ तहरीर दी दिया था लेकिन टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने मामले की विधिवत जांच कराते हुए पूरा घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए हत्याभियुक्त आकाश यादव पुत्र ज्ञान नायक व मृतक अजय सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह उर्फ डिम्पल कप गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसमे न डिम्पल को जमानत मिल चुकी है।
उक्त मामले के गवाह विजय कुमार सिंह को गवाही देने से पहले व गवाही देने के बाद भी रास्ते से हटाने की धमकी दी गई जिससे गवाह डरा सहमा है और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।
गवाह विजय कुमार सिंह ने टाण्डा कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 10 सितम्बर को जब वो बाइक से गवाही देने के लिए घर से निकला तो हत्यारोपी आकश यादव का भाई विकास यादव ने बाइक के सामने बाइक लगा कर गवाही ना देने की धमकी दिया, लेकिन उक्त धमकी को नज़र अंदाज़ करते हुए विधिवत न्यायालय में गवाही दिया और कचहरी से लौटते समय विकास यादव व स्व.अजय सिंह की पत्नी डिंपल ने रोक कर कहा कि अब तुम लोग को निपटवाने है, और जल्द ही तुम्हारा काम तमाम हो जाएगा। उक्त घटना से भयभीत विजय कुमार सिंह ने टाण्डा कोतवाली पुलिस से विपक्षी के खिलाफ कठोर कार्यवाही व जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

अन्य खबर

पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

बुजुर्ग विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

मासूम रोजेदारों ने रखा पहला रोजा, दुआओं और हौसले से गुलजार हुआ माहौल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.