WhatsApp Icon

हज यात्रियों को वीडियों ग्राफी के माध्यम से दी गई विशेष ट्रेनिंग – शंका समाधान के लिए मोबाइल नंबर जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पवित्र हज यात्रा पर जाने वालों को पूर्व की तरह ट्रेनिंग देते हुए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया तथा किसी भी तरह के सवालों के लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया।


टाण्डा कश्मिरिया पर स्थित रायल मैरेज हाल में पवित्र हज यात्रा पर जाने वालों को वीडियों के माध्यम से ट्रेनिंग दी गई। बनारस से तशरीफ़ लाए हज कमेटी के सचिव मोहम्मद अदनान द्वारा बड़े ही सरल अंदाज़ में हज यात्रा के सम्बंध में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गई और नए हज यात्रियों के सवालों व शंकाओं का समाधान किया गया जिससे मौजूद यात्रियों का चेहरा खिल उठा। डॉक्टर मोहम्मद यूनुस द्वारा हज यात्रा 2024 ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया गया था जिसका सफल संचालन कारी मौलाना सबीहुल हसनैन ने किया और मौलाना फैय्याजुद्दीन द्वारा हज यात्रियों को काफी महत्वपूर्ण बातें बताई जो यात्रा के दौरान काफी काम आएंगी। हज यात्रा सम्बन्धित किसी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8737990224 पर बात कर सकते हैं। यात्रा शिविर में पुरुषों व महिलाओं के बैठने की अलग अलग व्यवस्था की गई थी तथा इस दौरान नगर क्षेत्र के काफी संभ्रांत लोगों द्वारा भी शिविर में प्रतिभाग किया गया।

अन्य खबर

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

बसखारी में ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी का भव्य वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.