WhatsApp Icon

दरगाह मखदूम अशरफ किछौछा के वार्षिक ग़ुस्ल का एलान – भारी भीड़ उमड़ने की आशंका

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आध्यत्मिक इलाज़ के लिए विश्व विख्यात हज़रत सुल्तान शाह सैय्यद मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की दरगाह किछौछा के वार्षिक ग़ुस्ल मुबारक की तारीख का एलान कर दिया गया है।


दरगाह मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ ने बताया कि वार्षिक ग़ुस्ल मुबारक की तारीख का एलान कर दिया गया है। उन्होंने बताता कि आगामी 17 मई की भोर में ग़ुस्ल मुबारक का समय निर्धारित किया गया है। ग़ुस्ल से पूर्व 16 मई की रात्रि में आस्तना ए मखदूम अशरफ पर भव्य जलसा का आयोजन दरगाह मोतवल्ली व सज्जादानशीन सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ की सरपरस्ती में आयोजित होगा और 17 मई की प्रातः काल वर्षिक ग़ुस्ल मुबारक की रस्म अदायगी की जाएगी। वार्षिक ग़ुस्ल मुबारक में काफी दूर दराज से जायरीनों की भीड़ आती है।
दरगाह मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद अज़ीज़ अशरफ ने नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, टांडा तहसील प्रशासन सहित जिला प्रशासन व पुलिस विभाग से वार्षिक उर्स के दौरान जायरीनों की सुरक्षा व मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने की मांग किया है।
श्री अज़ीज़ ने कहा कि दरगाह परिसर में साफ सफाई, चूने का छिड़काव सहित जायरीनों को प्रत्येक तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है और लगातार कमेटी के सदस्यों द्वारा सरहनीय कार्य किया जा रहा है।ग़ुस्ल की तारीख के एलान के दौरान दरगाह मोतवल्ली व सज्जादानशीन अल्लामा मौलाना सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ व सरपरस्त सज्जादानशीन अल्लामा मौलाना सैय्यद फखरुद्दीन अशरफ के जानशीन मौलाना सैय्यद मोहामिद अशरफ शारिक मियां सहित सैय्यद याहिया अशरफ, मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ, सैय्यद फहद अशरफ, सैय्यद शोएब अशरफ, सैय्यद अतीक अशरफ, सैय्यद अहमद अशरफ, महबूब आलम आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.