WhatsApp Icon

टांडा में गुरुदेव जयंती की धूम जारी, अटूट लंगर आज और कल निकलेगा करतब व भांगड़ा के साथ भव्य नगर कीर्तन जुलूस

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा टांडा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गत बुधवार से 48 घण्टा का अखण्ड पाठ शुरू हुआ जो शुक्रवार को समाप्त होगा और उसके उपरांत गुरुद्वारा सिंह सभा छज्जापुर में अटूट गुरु लंगर का आयोजन किया जाएगा। गत दिनों गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा टांडा द्वारा प्रातः काल प्रभात फेरी भी निकाली गई। शनिवार को टांडा नगर क्षेत्र में भव्य जुलूस नगर कीर्तन निकाला जाएगा जिसमें पंजाब से आई गटका टीम विभिन्न प्रकार का करतब दिखेगी और पंजाब की भांगड़ा टीम अपने विशेष अंदाज़ में नगर वासियों को प्रकाश पर्व की बधाई देगी।

शुक्रवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा छज्जापुर टांडा में दोपहर 01 बजे से 04 बजे के मध्य अटूट लंगर चलेगा तथा शनिवार की दोपहर 01 बजे से गुरुद्वारा से ही भव्य नगर कीर्तन जुलूस निकलेगा जो नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख्य मार्गों से होकर पुनः गुरुद्वारा पर समाप्त होगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु नानक देव जी महाराज का जन्म 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था जो सिख पंथ के प्रथम गुरु माने जाते हैं और उनके जन्मोत्सव को प्रकाश और्व के रूप में मनाया जाता है।
उक्त कार्यक्रम की भव्य तैयारियां की गई है तथा नगर कीर्तन जुलूस का नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत भी किया जाएगा।

अन्य खबर

विश्व हिन्दू परिषद की जिला योजना बैठक संपन्न

🔴 सरकारी अस्पताल से निजी नर्सिंग होम तक ‘रिफर’ का खेल? जलालपुर सीएचसी की महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप

एनटीपीसी टांडा की बड़ी पहल: मेगा नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ, सैकड़ों गरीबों को मिलेगा मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.