अम्बेडकरनगर: अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर बाइक चालक की हत्या कर दिया जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय विनोद उपाध्याय निवासी निवासी उस्मापुर थाना मालीपुर को अज्ञात बदमाशों ने बेवाना थाने क्षेत्र के ग्राम संगिया नारायणपुर के पास गोली मार कर हत्या कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बीती रात्रि में महरुआ में दो लोगों से मुलाकात करने की बात करके घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। ग्राम संगिया नारायणपुर के प्रधान ने प्रातः लगभग 06 बजे पुलिस को सूचना दिया था कि गांव से जाने वाले पक्के रास्ते पर मोटर साइकिल संख्या यूपी 45 ए.जे 3708 गिरी पड़ी है और वहीं बाइक चालक भी घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि घटना की जांच की जा रही है और मृतक जिन दो लोगों से मुलाकात करने के घर से निकले थे उनसे भी पूंछतांछ की जा रही है।





