
उक्त मौके पर पहुंचे टाण्डा विधायक राममूर्ती वर्मा ने जीएनआरएफ के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि दैविक आपदाओं में मानवता के लिए काम करने वाली जीएनआरएफ द्वारा टाण्डा नगर में रक्तदान शिविर लगा कर रक्त की कमी को दूर करने का प्रयास अतिसराहनी है। श्री राममूर्ती ने रक्तवीरो को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया।

जीएनआरफ अयोध्या मंडल इंचार्ज अब्दुल वाहिद अत्तारी ने बताया कि दावते इस्लामी की शाखा जीएनआरएफ पूरे देश में सामाजिक कार्यों के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि एक करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य है जिसमें लगभग 15 लाख वृक्षारोपण किया जा चुका है तथा विभिन्न स्थानों पर लगातार ब्लड डोनेट कैम्प लगा कर गरीब मरीजों की जान बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उक्त मौके पर जीएनआरफ अयोध्या मंडल इंचार्ज अब्दुल वाहिद अत्तारी, डॉक्टर शराफत तौहीद अत्तारी, मौलाना अहमद शकील, नुरूलहसन, हाफिज मुज़फ्फर शफी, डॉक्टर मो.ताहिर, इफ्तेखार अहमद सहित
मुसाब अज़ीम, मो.ज़हीर खान, हाजी जावेद अंसारी, मौलाना इम्तियाज़ मंजरी, ज़फर हयात अंसारी, सुरेंद्र वर्मा, डॉक्टर फरमान, अब्दुल ताहा, आसिफ अहमद, अहमद रज़ा, सादान फ़ज़ल, मो.आरिफ, सईद अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा रक्त संरक्षित करने आई टीम में मुख्य रूप से वीरेंद्र प्रताप सिंह, आर पी चौहान, सुनील कुमार, डॉक्टर उमेश चंद्रा, विन्देश्वरी प्रसाद पीआरओ, अंकुर पांडेय, शिव बहादुर यादव शामिल रहे।




