अम्बेडकरनगर: इस्लाम धर्म के अंतिम पैगम्बर (सन्देष्टा) हज़रत मोहम्मद सल्ल. के 1500वें जश्ने विलादत (जन्मोत्सव) पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) द्वारा सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर जश्ने विलादत की मुबारकबाद पेश किया।
इस्लामिक धार्मिक संस्था दावते इस्लामी का सामाजिक संगठन जीएनआरएफ द्वारा टाण्डा सीएचसी व एमसीएच विंग-2 सहित सभी प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों में पूर्व वर्षों की तरह फल वितरित कर जश्ने विलादत की मुबारकबाद पेश किया।
1500वें जश्ने विलादत पर जीएनआरएफ ने अस्पतालों में वितरित किया फल




