WhatsApp Icon

वरिष्ठ लेखक व पत्रकार घनश्याम भारती को बिहार से मिला डॉक्टरेट के समकक्ष विद्यावाचस्पति मानद सम्मान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पीड़ित मानवता की गूंगी वेदना को स्वर दे रहे जनपद के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक घनश्याम भारती को उनके कार्यों का आंकलन करते हुए भागलपुर बिहार की विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ ने विद्यावाचस्पति मानद सम्मान से सम्मानित किया है। जिस पर जिले के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। यह सम्मान डॉक्टरेट के समकक्ष है।


जलालपुर तहसील के दुलहूपुर गांव निवासी घनश्याम भारती विगत तीन दशक से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हैं। जिनके सैकड़ो लेख देश विदेश के तमाम प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वे दर्जनों कहानी और कई उपन्यास के साथ अयोध्या के प्रसिद्ध कवि डॉ ताराचंद तन्हा के जीवन संघर्ष और उनके साहित्यिक योगदान पर लघु शोध पूर्ण कर चुके हैं। वर्तमान में वे हिंदी दैनिक स्वदेश के अंबेडकरनगर ब्यूरो प्रमुख का दायित्व सम्हाल रहे हैं। इसके पूर्व उन्हें राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड के अलावा भारत गौरव सम्मान, शान- ए-अवध सम्मान, पं. गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान,पत्रकारिता भूषण सम्मान के साथ शब्द श्री साहित्यिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इसी क्रम में विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ ने विद्यावाचस्पति मानद सम्मान देकर उनका कद और ऊंचा कर दिया है। इसी के साथ डॉक्टरेट की समकक्ष उपाधि पाकर घनश्याम भारती ने जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि पर जनपद के साहित्यकारों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

अन्य खबर

जिला पंचायत चुनाव की आहट तेज: निर्वाचक नामावली का संशोधित कार्यक्रम जारी, 15 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन

किन्नर ने मंदिर में पत्रकार से रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर छाई

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.