WhatsApp Icon

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: थाना हंसवर मिशन शक्ति पुलिस टीम ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 19/26 (धारा 87/137(2)/64(2)(m) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट) में नामजद अभियुक्त अबूसाद पुत्र मो. अनीस, निवासी भूलेपुर (गुलजार नगर), थाना हंसवर, उम्र करीब 21 वर्ष को पुलिस ने धर दबोचा।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हंसवर के नेतृत्व में गठित मिशन शक्ति टीम ने अभियुक्त को बरही मोड़ स्थित आम के बाग के पास से बह्द ग्राम बरही एदिलपुर क्षेत्र में सुबह 08:55 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे जेल भेजा दिए गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अन्य खबर

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

‘फर्जी शादी’ के नाम पर बेटियों का सौदा! तस्कर गैंग का पर्दाफाश, आधा दर्जन से अधिकारी गिरफ्तार

शारदा सहायक नहर में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.