WhatsApp Icon

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले एक इंटरमीडिएट की छात्रा द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किए जाने की हृदयविदारक घटना सामने आई है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मालीपुर क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर–जाफरगंज रेलवे ट्रैक पर खजूरी गांव के पास यह घटना हुई। खजूरी गांव निवासी राजकुमार की तीन पुत्रियां हैं, जिनमें दूसरी पुत्री मनीषा (कक्षा 12) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। मनीषा का बोर्ड परीक्षा का पेपर उसी दिन निर्धारित था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह घर में किसी बात को लेकर वह नाराज हो गई और घर से निकल गई।
सुबह लगभग 9 बजे परिजनों को सूचना मिली कि टिकरी गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के निकट मालीपुर से जाफरगंज के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान मनीषा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची मालीपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
छात्रा की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!