अम्बेडकरनगर: रघुराजी देवी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जिले में सांसद अम्बेडकरनगर फुटबॉल कप का आयोजन किया जा रहा है जो 12 फरवरी से 14 फरवरी तथा फाइनल मैच 15 फरवरी को कौमी इंटर कॉलेज टांडा में खेला जाएगा जिसमें अलग-अलग जिले जैसे गोरखपुर, आजमगढ़, भदोही, बहराइच से फुटबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग मैच 12 से 14 फरवरी तक चलेगा जोकि कौमी इंटर कॉलेज टांडा और तक्षशिला रूट्स में खेला जाएगा। विजेता टीम को 51 हज़ार का नगद पुरस्कार और उपविजेता टीम को 25 हज़ार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। ध्यातव्य है कि यह प्रतियोगिता जिले के लोकप्रिय युवा सांसद रितेश पांडेय द्वारा आयोजित की जा रही है।
कल से होगा चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल मैच का भव्य आयोजन





