टॉयर फटने से अनियंत्रित हुई फॉर्च्यूनर – बारात से लौट रही थी फॉर्च्यूनर
अम्बेडकरनगर: बारात से लौट रही तेज़ रफ़्तार फॉर्च्यूनर का टॉयर फटने से सड़क से काफी दूर जाकर खेत मे पलट गई जिसमें चालक व सवार सुरक्षा उपकरणों के कारण बाल बाल बच गए।
हंसवर थाना क्षेत्र के रामपुर पोखरवा के पास तेज़ रफ़्तार फॉर्च्यूनर UP-65-BV-5840 का टॉयर फटने के कारण फॉर्च्यूनर सड़क से उछल कर लगभग 40 फ़ीट दूर खेत मे जाकर पलट गई। हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त फॉर्च्यूनर चालक व उसमें सवार लोग फॉर्च्यूनर में लगे सुरक्षा उपकरणों के कारण बाल-बाल बच गए। दुर्घटना ग्रस्त फॉर्च्यूनर किसी बारात से वापस लौट रही थी कि रात्रि में बड़ी दुर्घटना हुई। बताते चलेंकि हंसवर थानाक्षेत्र के रामपुर पोखरवा के निकट बड़ी सड़क दुर्घटनाएं अकसर होती रहती है।





