WhatsApp Icon

अधिशाषी अधिकारी से जल निकासी की समस्या का निदान कराने की मांग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अंबेडकर नगर वार्ड नम्बर एक बसखारी में जल निकासी की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। नगर पंचायत के अशरफपुर किछौछा के घनी आबादी वाले अंबेडकर नगर वार्ड 01 में जल निकासी की समस्या के कारण आम लोगों का जीना मोहाल हो रहा है। जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण वार्ड वासियों में मलेरिया, फीवर, पीलिया, हेपेटाइटिस जैसी घातक बीमारियां पांव पसार रही है। जल की निकासी के उचित प्रबंध के लिए वार्ड निवासी मोहम्मद रईस खान नगर पंचायत अध्यक्ष अधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया।वहीं वार्ड वासी नसीर खान, मुंशी राजा खान, छोटे तथा अन्य लोगों ने बताया कि जल के भराव के कारण रोड तक हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। जिसके कारण सुबह में बच्चों को स्कूल जाने तथा बाहर निकलने में परेशानियां झेलनी पड़ रही है। वही दूषित वातावरण होने के कारण दमा एवं अन्य रोगों के साथ पेयजल भी दूषित हो रहा है।

अन्य खबर

महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर प्रशासन सख्त अलर्ट, डीएम एसपी बधाई के साथ दी चेतवानी

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.