अम्बेडकरनगर: यूपी के कौशांबी में लोकसभा चुनाव लडने वाले छेदू चमार को सीओ द्वारा धक्का मारकर का भगाने के मामले के बाद अब अम्बेडकर नगर लोकसभा में नामांकन पत्र दाखिल करने आई एक दलित महिला संपत्ति देवी निर्दलीय उम्मीदवार को नामांकन कक्ष से भगाए जाने पर जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है।
अम्बेडकरनगर लोकसभा सामान्य संसदीय क्षेत्र में दलित महिला सम्पत्ति देवी निर्दलीय उम्मीदवार का आरोप है कि नामांकन के आखिरी दिन 11 बजे से 03 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए नामांकन परिसर में मौजूद रही फिर भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर पाई उनका कहना है कि प्रशासन ने नामांकन कक्ष से डांट कर भगा दिया यह कहकर कि तुम चुनाव लड़ने लायक नहीं हो। अंततः हताश और नाराज होकर दलित महिला अपने पति एवं प्रस्तावको व समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिला अधिकारी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए। जाते जाते नाराज निर्दलीय उम्मीदवार के पति ने कहा कि उनकी जाति के कारण उन्हें नामांकन नहीं करने दिया गया और उनका नामांकन स्वीकार नहं किया गया तो आत्मदाह कर लेंगे।





