WhatsApp Icon

गमछा के सहारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा कोतवाली क्षेत्र के बसखारी मार्ग पर आम के पेड़ की डाल से गमच्छे के सहारे लगभग 60 वर्षीय युवक का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


राजित राम पुत्र स्व. शम्भूनाथ (ग्राभ चौकीदार) निवासी रसूलपुर टाण्डा द्वारा टांडा कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दी गई कि उसके गांव के बगल हिन्द भट्ठे के करीब चिन्तौरा से बभनज्योतिया की तरफ जाने वाली रोड के किनारे चन्दी प्रसाद वर्मा के बाग में आम के पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष होगी। उक्त सूचना पर त्वरित एसआई राकेश खरवार मय हमराह कांस्टेबल रूपेश कुमार व शिवकुमार के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रसूलपुर मुबारकपुर निवासी रमेश चन्द्र उपाध्याय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक अपने परिवार के साथ नहीं रहता था तथा अत्याधिक शराब का सेवन भी करता था। टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

अन्य खबर

विश्व हिन्दू परिषद की जिला योजना बैठक संपन्न

🔴 सरकारी अस्पताल से निजी नर्सिंग होम तक ‘रिफर’ का खेल? जलालपुर सीएचसी की महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप

एनटीपीसी टांडा की बड़ी पहल: मेगा नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ, सैकड़ों गरीबों को मिलेगा मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.