WhatsApp Icon

ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी को अज्ञात वाहन टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने घायल को अपने वाहन से नगपुर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

जलालपुर कोतवाली के ग्राम पंचायत शाहपुर फिरोजपुर के मजरे मलिकपुर छितुनी निवासी राम नरेश यादव यादव पुत्र रामनयन यादव एन टी पी सी टांडा में नौकरी करते है। बीते मंगलवार की शाम 6 बजे के करीब वह बाइक से नौकरी कर वापस घर लौट रहे थे इसी बीच गौसपुर ककरहिया के पास पहुंचे ही थे तभी एक अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह तत्काल पहुंचे और घायल को पुलिस वाहन से नगपुर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार यादव ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिया गया है।

अन्य खबर

भट्ठे की चिंगारी से भड़की आग, सरसों के भूसे ने पकड़ी लपट—गेहूं की फसल बचाने दौड़े किसान, मचा हड़कंप

स्मार्ट मीटर पर टकराव: शासन की मुहिम के बीच विरोध पड़ा भारी, अम्बेडकरनगर में कोटेदार समेत 5 पर मुकदमा

AIMIM जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर की हत्या की खबर से सियासी भूचाल! भड़के प्रदेश सचिव ने सपा पर लगया गंभीर आरोप, साजिश बेनकाब करने की मांग

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.