WhatsApp Icon

देर रात्रि में संदिग्ध ड्रोन मंडराने से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: पड़ोसी जनपदों में लगातार संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं अभी समाप्त भी नहीं हुई थी कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी संदिग्ध ड्रोन मंडराने से हड़कम्प मच गया हालांकि पुलिस ने सतर्कता बढ़ाने का दावा किया है।


तहसील व विकास खंड टाण्डा के खासपुर सहित आसपास के आधा दर्जन से अधिक गाँव में बीती देर रात्रि कई संदिग्ध ड्रोन मंडराने की सूचना से हड़कम्प मच गया। देर रात्रि में संदिग्ध ड्रोन उड़ने की सूचना पर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और गाँव में मंडरा रहे ड्रोन की वीडियो बनाने लगे। खासपुर ग्राम प्रधान मो. सोहराब व जिला पंचायत सदस्य सूर्या पासवान द्वारा ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए प्रशासन से संदिग्ध ड्रोन से फैलने वाली दहशत पर ठोस कदम उठाने की मांग किया है।
टाण्डा पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल शासन व प्रशासन की तरफ से रात्रि में ड्रोन से किसी योजना पर कार्य किये जाने सम्बन्धित कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है, इसलिए ड्रोन उड़ने को संदिग्ध मानते हुए पुलिस की सभी टीम को निर्देशित किया गया है कि संदिग्ध ड्रोन का लोकेशन मिलते ही ड्रोन को कब्जे में लेते हुए ड्रोन को नियंत्रण करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही करें।
बताते चलेंकि कई जनपदों में रात्रि के दौरान संदिग्ध ड्रोन उड़ने के बाद चोरी की घटनाएं भी सामने आई है, जिसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना सक्षम मजिस्ट्रेट व पुलिस विभाग की अनुमति के ड्रोन के प्रयोग पर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया है, जिससे आमजन में भय का माहौल ना पैदा हो सके।
बीती रात्रि संदिग्ध ड्रोन मंडराने से खासपुर, हकीमपुर, कुतुआपुर, रज्जिपुर, सईदपुर, भिखनापुर, त्रिलोकपुर, दौलतपुर के क्षेत्रों के ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा गया, ग्रामीण घरों से बाहर निकल कर पहरा देने लगे। ग्रामीणों को विश्चास है कि ड्रोन के सहारे शातिर चोर बदमाश रैकी करते है और एकांत देख कर लूटपाट चोरी आदि करते हैं हालांकि इस तरह की कोई घटना फिलहाल प्रकाश में नहीं आई है। टाण्डा सीओ ने रात्रि पुलिस गश्त बढाते हुए ग्रामीणों से अपील किया है कि शांति बनाए रखें और संदिग्ध ड्रोन नज़र आने पर नज़दीकी पुलिस को सूचना दें, जिससे दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले ड्रोन व उसको नियंत्रण करने वाले पर कठोर कार्यवाही की जा सके।

अन्य खबर

बुजुर्ग विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

मासूम रोजेदारों ने रखा पहला रोजा, दुआओं और हौसले से गुलजार हुआ माहौल

सड़क जाम पर पुलिस का कड़ा एक्शन: एक तरफ 112 व दूसरी तरफ सैकड़ों ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.