WhatsApp Icon

कभी आतंक की फैक्ट्री रहा कश्मीर आज बोल रहा है भारत मां की जय : डॉ अनिल मिश्र

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई प्रमुख पदों पर रहकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य के रूप में हिंदुत्व की अलग जगा रहे डॉ अनिल मिश्र ने कहा कि आज भारत के बढ़ते सामर्थ्य से आतंकी डर रहे हैं। रामलला के टाट पर बम फेंकने का साहस अब किसी में नहीं है। भगवान राम देश की आत्मा में बसते हैं इसलिए किसी रावण के हाथ भारत की सत्ता नहीं जाने देंगे।


श्री मिश्र रफीगंज बाजार में वरिष्ठ व्यापारी नेता संतोष गुप्ता के संयोजन में मंगलवार को आयोजित व्यवसाईयों की श्रेणी सह बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारियों के समूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में अब अच्छा वातावरण बन गया है। तमिलनाडु, आंध्र, सिक्किम से लेकर केरल तक समाज भले बिखरा है लेकिन भगवान राम ने सब की सोच बदल दी है। वहां के लोग भी मोर एंड मोर पीपुल्स लाइक मोदी की बात कर रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि परिस्थितियां अच्छी होने पर भी चद्दर तानकर नहीं सोना चाहिए। बीते 10 साल में देश काफी बदला है। पहले महिला, किसान और व्यापारी असुरक्षित थे। बाहर के व्यापारी यूपी आने से डरते थे लेकिन अब सूखा क्षेत्र झांसी में बाहरी व्यापारी निवेश कर रहे हैं। पहले बिजली आने की खबर अखबारों में छपती थी और अब चले जाने की छपती है। यूपी में तकनीकी शिक्षा का घनघोर अभाव था अब उसे बदलने का काम सरकार ने किया है।
उन्होंने कहा कि पहले मरीज को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही सांस टूट जाती थी लेकिन अब अस्पताल, डॉक्टर,बेड और दवाओं के साथ जहां यातायात के साधन बेहतर हुए हैं वहीं गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड वरदान साबित हुआ है। कहा कि जब किसी योजना के साथ समाज का अंतिम व्यक्ति जुड़ जाता है तब सारा देश जुड़ जाता है। आज बड़ा से बड़ा देश भारत की ओर आशा भरी नजर से देख रहा है। इसका श्रेय नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार को ही जाता है। जो मित्तल बंधु भारत छोड़कर कभी अमेरिका बस गए थे, अब वे भारत में उद्योग लग रहे हैं। सरकार की ही देन है कि घरों में गैस जल रही है और पेड़ बढ़ रहे हैं। कभी आतंक की फैक्ट्री रहा कश्मीर आज भारत मां की जय बोल रहा है। 10 साल पहले भारत के लिए सैटेलाइट सपना था और आज भारत पुत्र सूर्य की परिक्रमा कर रहा है। श्री मिश्र ने कहा कि आज राम मंदिर बनकर तैयार है जिसमें विरोधी भी दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने मजबूत राष्ट्र में मजबूत सरकार के लिए सभी को शत प्रतिशत मतदान करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय यह भी है कि बिना किसी राजनीतिक दल के बैनर के संतोष कुमार गुप्ता इस कार्यक्रम में आसपास के व्यवसाईयों को लामबंद कर भारी भीड़ जुटाने में पूरी तरह सफल रहे। इसके सियासी निहितार्थ भी निकल जा रहे हैं।
गोष्ठी में लोकसभा प्रचारक राज किशोर, जिला प्रचारक शैलेंद्र, लोकसभा समन्वयक हर्षवर्धन, विधानसभा समन्वयक हृदयमणि मिश्र, उमापति, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह के अलावा भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय सहित तमाम लोगों ने अपने विचार रखे। मौके पर कृपा शंकर गुप्ता, आलोक गुप्ता, बसंत लाल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, आकाश गुप्ता, अनिल मोदनवाल, आजाद गुप्ता कल गुप्ता सौरभ गुप्ता वीरेंद्र गुप्ता, इंद्रेश गुप्ता, सकुन्दलाल गुप्ता, मुकुंद लाल गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, गोपीचंद गुप्ता, डॉ अशोक गुप्ता, राम प्रकाश यादव, सूर्यनारायण शुक्ला उर्फ कंपोटर शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

तेज़ रफ़्तार कार ने पल्सर सवार को रौंदा, मौत

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.