WhatsApp Icon

तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने संग्रह अनुसेवक को किया निलम्बित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शासन कज मंशानुसार जलालपुर तहसील सभागार ने आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आगमन की सूचना पर स्थानीय प्रशासन से न्याय की आस छोड़ चुके परियादी दूर-दूर से अपने फरियाद को लेकर जिला अधिकारी के समक्ष पेश हुए।


सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि राजस्व विभाग द्वारा हदबरारी कर पत्थर नसब किया गया जिसे विपक्षी द्वारा उखाड़ दिया फेंक दिया जिसकी शिकायत कबूलपुर के अरविंद कुमार द्वारा दर्जनों बार किया गया लेकिन मालीपुर पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया और ना ही फिर से पत्थर नसब किया गया।
मंसूरपुर के बद्री प्रसाद ने शिकायत किया कि गांव निवासी तहसील में संग्रहण अनुसेवक सत्यम सिंह ने चहारदीवारी रात में गिरा दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया गया अब उक्त जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिलाधिकारी ने कर्मी को तलब किया किंतु वह मौजूद तहसील समाधान दिवस में मौजूद नहीं था। अनुपस्थिति से नाराज जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।
जलालपुर के विजय कुमार ने बिजली बिल बकाया भुगतान कर दिया परन्तु पुनः 32 हजार रूपए की बिल भेज दी गई। बिल संशोधन के बजाय एसडीओ कनेक्शन काटने और चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे है। रुकूनपुर के प्रधान दया शंकर राजभर ने 22 वी बार चकमार्ग से अवैध कब्जा, नेवादा कला के रामदेव 21 वी बार चकमार्ग की गलत पैमाईश कर खेत में निकालने, सल्लाहपुर के रजनीश तिवारी ने जनसुनवाई पर लेखपाल द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाने,पिंडोरिया के प्रधान चुन्नीलाल की शिकायत थी कि पैमाईश के बाद ग्राम पंचायत निधि से मिट्टी पटाई की गई विपक्षी जोतकर खेत में मिला लिया। रामपुर दुबे के राजपति ने चौथी बार शिकायत किया कि पूर्व में लगे खड़ंजे की ईंट विपक्षी उखाड़ कर रख दीवाल खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। बसहा के सुभाष यादव ने पांचवी बार शिकायत दर्ज कराई कि विपक्षी चकमार्ग खेत में मिला लिया। रामपुर दुबे की विधवा प्रेमलता पांचवी बार राशनकार्ड, पेंशन आवास आदि की शिकायत किया। रामपुर दुबे की रमता देवी के हद बरारी वाद में अक्तूबर 2023 में पत्थर नसब का आदेश दिया है लेकिन आज तक पैमाईश नही की जा रही है। बिशुनपुर निवासी औद्योगिक गलियारा में चिन्हित जमीन के बैनामा के लिए आधा दर्जन बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। चकिया निवासी मुख्तार अहमद का बिजली विभाग ने दो कनेक्शन जारी कर दिया।एक वर्ष से एक कनेक्शन बंद कराने के लिए दर्जनों बार चक्कर लगाने की बात कही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण का निर्देश दिया और कहा कि यदि फर्जी आख्या लगाकर निस्तारण किए जाने की शिकायत मिली तो कार्यवाही तय है।
इस मौके पर कप्तान डा कौस्तूभ, सीडीओ अनुराज जैन, सीएमओ डा राजकुमार, एएसपी श्याम देव, जलालपुर अप जिला अधिकारी सुभाष सिंह जलालपुर तहसीलदार संतोष कुमार नायब तहसीलदार हुब लाल, बी डी ओ भियांव अंजली भारती समाज कल्याण विभाग विक्रम, कौशल, सहित सभी विभागों के जिला और तहसील स्तरीय मौजूद रहे।
तहसील समाधान दिवस के समापन पर जिलाधिकारी ने
तहसील के कटका थाना क्षेत्र में बन रहे औद्योगिक गलियारा में चिन्हित जमीनों के किसानों द्वारा यूपीडा के पक्ष में बैनामा करने वाले कतारु, कुश गब्बर, तारा देवी, पंकज कुमार समेत 13 किसानों को माला पहना कर कर मुंह मीठा कराया और इस योगदान के लिए बधाई दी। साथ ही वन महोत्सव बीच जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में महोगनी जिसकी लकड़ी से पानी में चने वाली नाव बनता है, चकरेसिया जो अपने सुंदरता और छायादार वृक्ष के रूप में जाना जाता है पेड़ का वृक्षारोपण करते हुए जिम्मेदारी से देखभाल करने की अपील की। इस दौरान जिला वनाधिकारी डा.उमेश तिवारी क्षेत्रीय वनाधिकारी स्नेह कुमार आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.