WhatsApp Icon

बिहार से झाड़फूंक व दुआ कराने दरगाह किछौछा आई महिला ने लगाया सामूहिक दुराचार का आरोप – मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आध्यात्मिक इलाज़ के लिए विश्व विख्यात दरगाह किछौछा में बढ़ते दुराचार के मामलों से दरगाह से जुड़े व स्थानीय संभ्रांत लोग काफी हैरान व चिंतित नज़र आ रहे हैं। ताजा मामला सामूहिक बलात्कार का सामने आया जिसमें पुलिस कपतान के हस्तक्षेप के बाद बसखारी पुलिस नेबमुकदमा दर्ज कर लिया है।


बिहार की रहने वाली जायरीन महिला ने बताया कि उसकी पुत्री का स्वास्थ्य खराब रहता है। दरगाह किछौछा में आस्था के कारण अपनी पुत्री की झांड़फूंक व दुआ कराने के उद्देश्य से सलमा पत्नी कलाम दरगाह किछौछा के मकान में किराये पर रहती थी। आरोप है कि गत 18 अप्रैल की शाम 07 बजे जब वो सामान लेने कमरे से बाहर गई हुई थी तो सलमा ने अपने पति व चार अज्ञात लोगों को बुला कर उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती बलात्कार कराया और गाली गलौज देते हुए वीडियों भी बना लिया तथा किसी को बताने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दिया।
पीड़िता ने पुलिस कप्तान से बताया कि जब उसकी पुत्री ने उसे रो-रो कर पूरी घटना बताया तो वो बसखारी थाना पर गई लेकिन विपक्षियों के प्रभाव में मुकदमा नहीं लिखा गया। पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद बसखारी पुलिस ने कलाम व 04 अज्ञात के खिलाफ 376 डी, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। गैंगरेप का मुकदमा दर्ज होने की चर्चाएं पूरे क्षेत्र में हो रही है।
रूहानी इलाज़ का विश्व पटल पर बड़ा केंद्र बन चुकी दरगाह किछौछा में बढ़ते बलात्कार के मामलों से दरगाह से जुड़े व संभ्रांत लोगों की चिंताएं बढ़ गई है हालांकि बलात्कार के कई मामलों को जब करीब से जानने का प्रयास किया गया तो कई मामला प्रेम प्रसंग अथवा लड़ाई झगड़ा का भी सामने आया जिसमें विपक्षियों को फंसाने के उद्देश्य से फ़र्ज़ी आरोप भी लगाने का मामला सामने आया है।
बहरहाल बसखारी पुलिस ने गैंगरेप सहित गाली गलौज व जान से मारने की धमकी की धाराओं में कलाम व 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसकी जांच की जा रही है।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.