WhatsApp Icon

ससुर ने कारोबार के लिए दोबारा नहीं दिया पैसा तो दामाद ने—

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: व्यवसाय के नाम पर ससुर से 25 लाख रुपए लेने के बावजूद दामाद ने व्यवसाय न शुरू कर रुपए खर्च कर दिया। दोबारा व्यवसाय शुरू करने के नाम पर रुपए मांगने पर ससुर ने असमर्थता जताई जिससे क्षुब्ध होकर ससुरालीजनो के बगैर जानकारी दूसरी सगाई करने पर पीड़ित पत्नी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा कला निवासी मोहन की पुत्री तहरीर में बताया कि उसकी शादी 28 नवम्बर 2010 को अंगद चौधरी निवासी कादिरपुर गांधीनगर थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर से हुआ था। विवाह के पश्चात उन दोनों के पुत्री भी हुई जिसकी उम्र अभी 12 वर्ष है। पीड़िता के पिता द्वारा दामाद अंगद चौधरी को विभिन्न बैंक अकाउंटों में 20 लाख रुपए तथा 5 लाख रूपये नगद व्यवसाय शुरू करने के नाम पर दिया गया था। अंगद चौधरी द्वारा कोई व्यवसाय ना शुरू करते हुए इन रूपयों को खर्च कर दिया गया तथा बीते वर्ष 2023 में पुनः रुपयो की मांग की गई। ससुर द्वारा असमर्थता जताने पर नाराज अंगद चौधरी के पिता राम चंदर चौधरी ने अपनी पुत्रवधु की अनुपस्थिति में पुत्र अंगद चौधरी का दूसरा विवाह तय कर दिया। दूसरे विवाह हेतु कोतवाली जलालपुर के ग्राम अरई निवासी राम लखन की पुत्री से बीते 5 नवम्बर को सगाई भी करवा दी गयी। सगाई के दो दिन बाद जानकारी मिलने पर पीड़िता द्वारा ऐसा न करने की मिन्नतें की गई जिस पर ससुरालीजनों द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट की गई तथा उसके गहने, मोबाइल फोन आदि छीनते हुए उसे उसके पिता के गांव के पास नेवादा बाजार में लाकर छोड़ दिया गया। किसी प्रकार घर पहुंच कर पीड़िता द्वारा अपने पिता को सारी बात बताई गई। पिता द्वारा अन्य रिश्तेदारों की मदद से पीड़िता की ससुराल जाकर मामले को संभालने का प्रयास किया गया किंतु ससुराली जनों द्वारा यह स्वीकार नहीं किया गया। जिस पर घटना से आहत पीड़िता द्वारा पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।
इस संबंध में जैतपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है दोषी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अन्य खबर

महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर प्रशासन सख्त अलर्ट, डीएम एसपी बधाई के साथ दी चेतवानी

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.