अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र में ऐतिहासिक दधिकांधव उत्सव शुरू हो गया है। ऐतिहासिक दधिकांधव उत्सव को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र सिंह, सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह के साथ अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया।
दधिकांधव उत्सव आज अर्थात सोमवार-मंगलवार की रात्रि में टाण्डा नगर झांकिया निकलेगी जिसके दर्शन के लिए टाण्डा नगर ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से बाद संख्या में श्रद्धालु आते हैं और प्रतिवर्ष दधिकांधव उत्सव के दौरान जनपद ही महीन गैर जनपदों से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाता है।



