WhatsApp Icon

असलहा दिखा कर युवक से मारपीट करने वाला गिरफ़्तार – सोशल मीडिया पर वीडियों हुई थी वायरल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बेवाना पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर प्रकाश में आये एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जनपद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के क्रम में रविवार को थाना बेवाना पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 17/24 धारा 323, 504, 506, 307 आईपीसी व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त को थाना बेवाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडीयो को संज्ञान में लेकर प्रकाश में आये अभियुक्त रोहित जायसवाल पुत्र स्व. ओमप्रकाश निवासी ग्राम कुर्चा थाना बेवाना को गिरफ्तार कर लिया गया और विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेजा दिया गया।
बताते चलेंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें एक दलित युवक को तीन लोगों द्वारा अवैध असलहा दिखा कर गाली गलौज करते हए मारपीट किया गया था। उक्त वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देश के बाद सुसंगत धाराओं ने मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त किया है।

अन्य खबर

महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर प्रशासन सख्त अलर्ट, डीएम एसपी बधाई के साथ दी चेतवानी

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.