WhatsApp Icon

सीएम योगी की रैली में उमड़ी भीड़ से गदगद भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क किया तेज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद के समर्थन में रविवार को कटेहरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में जुटी भारी भीड़ से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में घर घर सम्पर्क तेज कर दिया है। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में देर रात भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र व जिला प्रभारी पदम् सेन चौधरी की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने शक्ति केंद्र प्रवासियों के बूथों पर संगठनात्मक कार्य पर चर्चा के साथ ही उन्हें प्रचार प्रसार में तेजी लाने का आवाहन किया।


सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की कटेहरी,श्रवण क्षेत्र, केदार नगर,भीटी,खजुरी मण्डल के अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारी/प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक एवं विधान सभा संचालन समिति की बैठक कर उनसे बूथों के मतदाताओं,पन्ना प्रमुखों और जन सम्पर्क की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के परिश्रम और भाजपा सरकार के जनहित की कार्यों से भाजपा के सरल, सुलभ और ईमानदार प्रत्याशी धर्म राज निषाद की जीत सुनिश्चित है। कहा कि भाजपा सरकार ने विकास की दृष्टि से कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में बहुत सारे योजनाओं और कार्यों को शुरू किया है।बैठकों में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह, विस्तारक जोनी सिंह राघव, सुधीर सिंह मिंटू,सुधा वर्मा,अनिल वर्मा, आनंद वर्मा, बाबा राम शब्द यादव, इंद्रमणि शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय शामिल थे।संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।
कटेहरी की केदार नगर मण्डल के भड़सारी में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के साथ जन सम्पर्क करते हुए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व प्रदेश में चल रही भाजपा की सरकार ने मानवीय जीवन की चिंता के साथ साथ पशु धनों के लिए भी बड़े स्तर पर योजनाओं को संचालित कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार गरीब परिवारों को गम्भीर बीमारी में 5 लाख रुपए तक की निःशुल्क चिकित्सा दे रही है। कहा कि सरकार 10 करोड़ 90 लाख पशुओं का टीकाकरण करवा चुकी है।प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाए रखने के लिए 1 हजार करोड़ रुपए की लागत से नन्द बाबा दुग्ध मिशन का प्रारम्भ भाजपा सरकार ने किया है।
भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद ने भीटी मण्डल के नागहरा, पाण्डेय पैकौली,रानीवा कर्मजीत,परशुरामपुर जलालपुर, सराय जंगल, खरगपुर,फरीदपुर, सिंघवन पुरुषोत्तम पट्टी,मधुपुर मीरपुर में सघन सम्पर्क किया।

अन्य खबर

विश्व हिन्दू परिषद की जिला योजना बैठक संपन्न

🔴 सरकारी अस्पताल से निजी नर्सिंग होम तक ‘रिफर’ का खेल? जलालपुर सीएचसी की महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप

एनटीपीसी टांडा की बड़ी पहल: मेगा नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ, सैकड़ों गरीबों को मिलेगा मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.